Madhubani News : वार्ड 42 की विकास योजनाओं को एजेंडा में शामिल करने की मांग
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 9:58 PM
नगर निगम बोर्ड की बैठक 6 जनवरी को प्रस्तावित है.
मधुबनी. नगर निगम बोर्ड की बैठक 6 जनवरी को प्रस्तावित है. पार्षद प्रभावति देवी ने बैठक में वार्ड 42 के जनहित के अति महत्त्वपूर्ण विकास योजनाओं को शामिल करने के संबंध में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में वार्ड 42 के कुछ अति महत्त्वपूर्ण विकास योजनाओं पर विचार कर स्वीकृत करने की आवश्यकता है. ये योजनाएं नल-जल योजना के अवशेष कार्य को निविदा माध्यम से यथाशीघ्र पूरा कर 543 परिवारों के घरों में जलापूर्ति आरंभ करना, नल-जल योजना से वंचित लगभग 450 परिवारों का सर्वे कराकर नल-जल योजना द्वारा जल आपूर्ति करना, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के पत्र आलोक में कोतवाली चौक के चौराहे पर विकास चौक का निर्माण किया जाना व पूर्व में महापौर व नगर आयुक्त को योजना के संबंध में दिए गए आवेदन में वर्णित योजनाओं को पारित कर उनका कार्य आरंभ कराना शामिल है. इन योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन योजनाओं का कार्य अभी तक आरंभ नहीं किया गया है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










