Madhubani News : डीएलएड की परीक्षा 16 से 27 जून तक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डीएलएड की परीक्षा 16 से 27 जून तक

सत्र परीक्षा 2023-25 का द्वितीय वर्ष एवं वर्ष सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष के वाह्य विषयों की परीक्षा 16 से 19 जून एवं 21 से 27 जून तक निर्धारित है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित डीएलएड फेज टू प्रशिक्षण सत्र परीक्षा 2023-25 का द्वितीय वर्ष एवं वर्ष सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष के वाह्य विषयों की परीक्षा 16 से 19 जून एवं 21 से 27 जून तक निर्धारित है. परीक्षा दो पालियों में होगी. 16 जून को पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे एवं द्वितीय पाली 2 से 5:15 बजे अपराह्न तक होगी. जबकि 17 से 19 जून तक होने वाली परीक्षा की प्रथम पाली में 9:30 से 11:45 बजे तक एवं दूसरी पाली में 2 बजे से 4:15 बजे अपराह्न तक होगी. इसी प्रकार डीएलएड फेज टू 2024- 26 प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 जून को 9:30 बजे से 12:45 बजे अपरान्ह तक द्वितीय पाली 2:00 बजे अपरान्ह से 4:15 बजे तक होगी. परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय के कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा इन एलिमेंट्री फेज 2 पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण 2023-25 का परीक्षा आयोजित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन