Madhubani News : उच्चैठ में मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:09 PM
नये साल के अवसर पर बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कई धार्मिक स्थानों पर देवी-देवताओं की पूजा करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
बेनीपट्टी. नये साल के अवसर पर बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कई धार्मिक स्थानों पर देवी-देवताओं की पूजा करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे. वहीं ब्रहमपुरा के हरिहर स्थान सहित अन्य धार्मिक स्थानों में भी दर्शन के लिये भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था. प्रखंड क्षेत्र के उच्चैठ भगवती स्थान, कालीस्थान बेहटा, गांडीवेश्वर स्थान शिवनगर, बर्री स्थित बाणेश्वर स्थान बाणगंगा, हरिहरनाथ महादेव स्थान ब्रहमपुरा, कालीस्थान बेहटा, विश्वंभरनाथ महादेव स्थान बेनीपट्टी, अंकुरित भगवती अकौर व मनपौर सहित कई धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिये पहुंचे थे. बता दें कि नववर्ष के शुभ अवसर पर उच्चैठ स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों को भव्य रूप से सजाया गया था. नव वर्ष के मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव व नूतन नवीन कामनाओं के साथ मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये. वहीं बेनीपट्टी थाना पुलिस भक्तों की सेवा में जुटी रही. पूजा अर्चना के उपरांत कई लोगों ने कहा कि आज तक इस दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नही लौटा है. इसलिये हम लोग मां से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि यह नूतन वर्ष 2026 खुशियों से सौगात भरा वर्ष हो. इस उद्देश्य से हम सभी मां वरदायनी की पूजा अर्चना कर मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं. गुरुवार को पूरे दिन मंदिर के आस-पास जय माता दी समेत मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान बना रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










