Madhubani News : जयनगर में रेलवे समपार के पास यूटाइप सड़क का शीघ्र होगा निर्माण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जयनगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे समपार पर निर्माणाधीन यू टाइप सड़क के शीघ्र निर्माण कराने के लिए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जयनगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे समपार पर निर्माणाधीन यू टाइप सड़क के शीघ्र निर्माण कराने के लिए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर को निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तर पंचायत में भैरव स्थान थाना के निकट चिह्नित स्थल पर कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों के आने की संभावना है. विदित हो कि जयनगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे समपार पर निर्माणाधीन यू टाइप सड़क से होकर कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए काफी संख्या में वाहनों के आवागमन की संभावना है. उन्होंने यू टाइप सड़क बनाने वाले संवेदक से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वाहन एवं लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन