बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए गांवों में 126 खेल मैदान का निर्माण पूरा

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

इस कड़ी में पहले चरण में मधुबनी में 126 खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी . गांव की मिट्टी में अब रितुपर्णा दास, साइना नेहवाल, प्रकाश पादुकोण, सतनाम सिंह भामरा, दिव्या सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, निर्मल तंवर एवं भावना ठाकुर, नवीन कुमार जैसे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे. ग्रामीण स्तर पर बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग गांवों में मनरेगा से खेल मैदान का निर्माण करा रही है. जहां रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी के लिए ट्रैक बनाये जा रहे हैं. इस कड़ी में पहले चरण में मधुबनी में 126 खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैं. बचे खेल मैदान निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. खेल मैदान में खिलाड़ियों को ओपेन जिम और चेंजिंग रूम की भी सुविधा मिलेगी. विदित हो कि खेल मैदान को हरा-भरा रखने के लिए मनरेगा से पौधरोपण भी किया जाएगा. बच्चों को इस खेल मैदान में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा. खेल मैदान की मदद से बच्चों की प्रतिभा गांव से निकल कर राज्य, देश और विदेश तक पहुंचेगी. खिलाड़ियों को गांव में ही खेल से जुड़ी विशेष सुविधाएं दी जाएंगी. खेल स्टेडियम बनने पर यह होंगे खेल मनरेगा योजना से मधुबनी में 253 खेल मैदान निर्माण की प्रक्रिया शुरू है. सरकार के इस पहल से पिछड़े इलाकों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. विभाग के अनुसार खेल मैदान बन जाने के बाद यहां एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट का मैदान शामिल किया गया है. इसके अलावा आउटडोर गेम्स में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, खो-खो और वॉलीबॉल अनिवार्य रूप से होंगे. खेल के माध्यम से युवाओं की लंबाई ठीक करने की है पहल विदित हो कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बिहार के युवाओं की लंबाई कम होते जा रही है. जो चिंता का विषय बनते जा रहा है. कई दूसरे राज्यों और राष्ट्रीय औसत से कम बिहार के युवा और युवतियों की लंबाई है. इससे एक ओर नयी पीढ़ी की लंबाई कम हो रही है. जबकि दूसरी ओर तमाम मेहनत के बाद बिहार के युवा पुलिस, सेना व लंबाई की योग्यता वाली कई बहालियों में छंट जा रहे हैं. इसे स्कूल और पंचायत स्तर पर ही खेल के माध्यम से ठीक करने की पहल की जा रही है. मनरेगा से बन रहे खेल मैदानों को लेकर एक बार फिर से बास्केटबॉल, बैटमिंटन, वालीबॉल कोर्ट, हैंडबॉल मैदान का निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया है. दो चरण में तैयार होगा खेल मैदान मनरेगा से खेल मैदान निर्माण कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में मैदान तैयार कर उस पर ट्रैक और कोर्ट आदि बनाये जा रहे हैं. यह कार्य पूरा कर लिये जाने के बाद वहां पर मनरेगा के तहत ही लोगों के बैठने की सुविधा के लिए गैलरी बनायी जाएगी. साथ ही खिलाड़ियों के कपड़े बदलने आदि के लिए चेंजिंग रूम, स्टोर रूम भी बनाए जाएंगे. भूमि की लंबाई-चौड़ाई के आधार पर यह तय किया जाएगा. क्या कहते हैं अधिकारी मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार राय ने कहा कि युवाओं के लिए ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. जिले के विभिन्न पंचायतों में 126 खेल मैदान की आधारभूत संरचना को पूरा कर लिया गया है. बास्केटबॉल खेल मैदान बनने से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन