मधुबनी: जयनगर में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, पेपर लीक पर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शन  | Prabhat Khabar Network

जयनगर में पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता.

मधुबनी के जयनगर में कांग्रेस पार्टी ने पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में कथित विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

Madhubani News: पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में कथित विफलता के विरोध में शुक्रवार को जयनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की, जबकि नेतृत्व मधुबनी जिला (पश्चिम) कांग्रेस अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने किया.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश के युवाओं के साथ अन्याय, दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल लीपापोती कर रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में नवेंद्र झा, अरुण प्रधान, अयोध्या पासवान, महंत मुकेश सिंह कुशवाहा, अनुरंजन सिंह, संजय कुशवाहा, संतोष कुमार यादव, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल्ला, मो. जमील, मो. मुमताज, अब्दुल खालिक, मो. हसन, प्रदीप पजियार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन