Madhubani News : कांग्रेस ने क्षेत्र में महिला चौपाल लगाने का किया आह्वान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कांग्रेस ने क्षेत्र में महिला चौपाल लगाने का किया आह्वान

प्रखंड क्षेत्र के खजौली बेहटा गांव स्थित कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह के आवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के खजौली बेहटा गांव स्थित कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह के आवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि जिले के दस विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं को सम्मान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि विधान सभा क्षेत्र में महिला चौपाल आयोजन के लिए जगहों का चयन करके तिथि निर्धारित कर विधान सभा में महिला चौपाल लगाया जाएगा. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी जिला के विधान सभा क्षेत्र में इस वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के पूर्व विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने लिए कैंपेन लांच किया है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर जरूरतमंद महिला को माई बहन योजना के तहत खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे. इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिला सम्मान चौपाल लगाने सभी विधान सभा क्षेत्र में पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर रही है. उन्होंने कहा कि वही बेनीपट्टी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक भावना झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह एवं राम एकवाल पासवान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वाशन दिया कि सभी कांग्रेस नेता आपस में विचार विमर्श कर महिला चौपाल की जगह को चिन्हित कर जिलाध्यक्ष को सूची भेज दिया जाएगा. जिप सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महत्वपूर्ण योजनाओं को घर – घर ले जाने की तैयारी में है. बैठक में मुकेश राय, पूर्व विधायक भावना झा, कृष्ण कांत झा उर्फ गुड्डू, मो.शकील अहमद, उपेंद्र यादव, अनुरंजन सिंह, मिश्री लाल यादव, अनिल कुमार, वैभव कुमार झा, अनिल कुमार, विशेश्वर झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन