Madhubani News : परदेश आने-जाने वाले को जून के दूसरे सप्ताह से मिलेगा कंफर्म टिकट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आने वाले लगन व छुट्टियों में परदेश से घर आने व वापस जाने वाले लोगों को स्टेशन के पीआरएस काउंटर से वर्तमान में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

मधुबनी.

आने वाले लगन व छुट्टियों में परदेश से घर आने व वापस जाने वाले लोगों को स्टेशन के पीआरएस काउंटर से वर्तमान में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार, परदेश से आने वालों को स्लीपर एवं एसी में 9 जून के बाद से कंफर्म टिकट मिलेगा.

विदित हो कि स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन बमुश्किल एक से दो टिकट ही तत्काल में कंफर्म हो पाता है. जबकि तत्काल टिकट लेने वालों की संख्या काउंटर पर दर्जनों में रहता है. मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में परदेश से आने जाने वाले यात्रियों को जून के दूसरे सप्ताह से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि परदेश से आने को भी एसी-3 एवं स्लीपर में 9 जून के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. वहीं, परदेश जाने वाले यात्रियों को भी स्लीपर एव एसी -3 में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. विडंबना यह है कि तत्काल टिकट के लिए पीआरएस काउंटर पर यात्रियों का जमावड़ा सुबह से ही लगा रहता है. इसके बाद भी पीआरएस काउंटर से एक या दो तत्काल टिकट ही उपलब्ध होता है.

विदित हो कि मधुबनी से नयी दिल्ली का स्लीपर का किराया 575 रुपये है, जबकि इसी ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 1505 रुपये है. अब रेलवे की ओर से जयनगर अमृतसर एवं अमृतसर जयनगर शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस के 17 कोच में से 15 कोच एसी इकोनॉमी कर दी गयी है. इस एक्सप्रेस ट्रेन में महज दो कोच स्लीपर है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 10 कोच 3 एसी इकोनामिक क्लास, 4 सेकंड एसी एवं एक संयुक्त एसी कोच है. इसमें आधा फर्स्ट एसी एवं आधा सेकंड एसी कोच होगा. विदित हो कि इस ट्रेन से अधिकांश लोग रोजी रोटी की तलाश में परदेश जाते हैं. ऐसे में अब इन लोगों की यात्रा तो आरामदायक हो रही है, लेकिन किराए के रूप में उन्हें ढाई गुना अधिक राशि देनी पर रही है.

स्लीपर में आने-जाने के लिए 10 जून से मिलेगा कंफर्म टिकट

लगन के बाद परदेश जाने वाले एवं आगामी दिनों में छुट्टियां मनाने एवं लगन में परदेश से आने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. जयनगर – नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3- एसी व स्लीपर में 10 जून कंफर्म टिकट मिलेगा. नई दिल्ली जयनगर में एसी-3 व स्लीपर में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर एवं एसी -3 में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति में स्लीपर व एसी-3 में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस व आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस में 9 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर – अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस में 3 एसी इकोनोमी व स्लीपर में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस में स्लीपर व एसी-3 ई में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस के 3 एसी इकोनॉमी एवं स्लीपर में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर – जयनगर शहीद के स्लीपर तथा एसी- 3 इकोनॉमी में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस के स्लीपर तथा एसी-3 में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी-3 में 10 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान समय में अग्रिम शुरुआती बुकिंग तक कंफर्म टिकट किसी भी ट्रेन में उपलब्ध नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन