पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण

Published at :17 Feb 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण

डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तकनीकी विभाग की हुई समीक्षा बैठक

मधुबनी . डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने बैठक में विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं एवं उसकी स्वीकृति के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि घोषणाओं से संबंधित कार्य में गति लाएं. ताकि ससमय स्वीकृत घोषणाओं को धरातल पर उतारा जा सके. उन्होंने कहा कि रिंग रोड सहित संबंधित योजनाओं में भू अर्जन की करवाई में तेजी लाएं, इसमें अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को कृषि फीडर से सभी इच्छुक किसानों को उनसे प्राप्त आवेदन के आलोक में ससमय विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत दोष से बंद पड़े नलकूपों को अविलंब मरम्मत कराने को कहा. उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जर्जर बिजली तार को बदलने में तेजी लाएं. ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि मेंटेनेंस पीरियड वाली क्षतिग्रसि सड़कों को हरहाल में ससमय मरम्मत कराएं. अन्यथा जवबदेही तय कर कार्रवाई होगी. उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर सड़कों की जांच करें. जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में कहा कि योजनाओं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही की जाएगी. योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें. उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को सभी निर्माणाधीन योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी भवनों, पुल पुलिया और कब्रिस्तान चहारदीवारी निर्माण आदि की भी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. उन्होंने बैठक से अनुपस्थित पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी डीडीसी नीरज कुमार, सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन