Madhubani : दो अगस्त से लिए जाएंगे मतदाता सूची पर दावा आपत्ति

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : दो अगस्त से लिए जाएंगे मतदाता सूची पर दावा आपत्ति

सभी मतदाताओं से दस्तावेज लेने के साथ एप के माध्यम से अपलोड करने को कहा गया.

विज्ञापन

बिस्फी . मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 2 अगस्त से लिए जाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी 266 मतदान केंद्र के बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को बैच में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया. 1 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही सभी मतदाताओं से दस्तावेज लेने को लेकर कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण दी गई. सभी मतदाताओं से दस्तावेज लेने के साथ एप के माध्यम से अपलोड करने को कहा गया. ताकि सभी मतदाताओं का नाम अंतिम प्रकाशन में आ सके. 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज लेने को लेकर बिंदुवार प्रशिक्षण दी गई. बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर दावा आपत्ति का निपटारा किये जाने की जानकारी दी. कहा कि क्षेत्रों में भी कोई अगर दावा आपत्ति के लिए आवेदन करें तो उसे लेकर तत्काल शिविर में भेजने के निर्देश दिए. आम मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में दावा आपत्ति के निपटारे के लिए शिविर लगाई गई है. छूटे हुए नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रपत्र 6, स्थानांतरण या संशोधन के लिए प्रपत्र 8, जबकी प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नाम के विरुद्ध आपत्ति के लिए सात प्रपत्र भर कर देना होगा. इस अवधि के दौरान आवेदक दस्तावेज एवं फोटो भी उपलब्ध करा सकेंगे. विशेष शिविर का आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार भी किए जाएंगे. मौके पर आरडीओ नेहा कुमारी, पीओ जीवन चंद्रा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सैफुल्लाह, पर्यवेक्षक राजेश कुमार झा, मो. सलीम, सुधीर कुमार मंडल, मो. नोखेज सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन