Madhubani News : सिविल सर्जन ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Nov 2025 10:07 PM

विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. एसीएमओ डॉ शंभु नाथ झा के साथ बेनीपट्टी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, उपाधीक्षक कार्यालय, दवा काउंटर, स्टोर रूम, लेबर रूम, पैथोलैब, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया. जहां मौजूद चिकित्सक व हेल्थ मैनेजर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल के पिछले भाग का जायजा लिया. इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर डीएस से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया. जहां इलाज करा रहे सर्पदंश के एक मरीज से बात भी की. फिर पहले मंजिल पर पहुंच लेबर रूम का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने ऑपरेशन, दवा की उपलब्धता और भर्ती रहने के दौरान मरीजों को मिली सुविधा आदि के संबंध में अस्पताल इंचार्ज मधु राज से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उपाधीक्षक कार्यालय में जाकर पंजियों का अवलोकन किया. मौजूद डीएस से बात कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी हासिल की. सिविल सर्जन ने बताया कि सूचना मिली थी कि अस्पताल परिसर में कूड़े कचरे का अंबार लगा है. हमलोग मुख्य रूप से साफ सफाई को ही देखने आये थे. लेकिन निरीक्षण के दौरान सूचना पूर्ण रूप से असत्य पाया गया है. इसके अलावे इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम व दवा स्टोर का भी जायजा लिया गया. अल्ट्रासाउंड अब तक चालू नहीं होने और एक्सरे भी बंद हो जाने के सवाल पर सीएस ने कहा कि एक्सरे चालू था. कुछ कारण या खराबी से बंद हुआ होगा, जानकारी लेकर उसे पुनः मरम्मत करा चालू कराया जायेगा. अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में आ चुका है. चुनाव के कारण अनुज्ञप्ति नही मिलने के कारण अब तक चालू नहीं हो पाया है लेकिन जल्द ही चालू करा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन