Madhubani News : सर्किल इंस्पेक्टर ने बिस्फी थाना का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सर्किल इंस्पेक्टर ने बिस्फी थाना का किया निरीक्षण

औसी थाना का बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बिस्फी. औसी थाना का बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सभी पंजी का बारी-बारी से अवलोकन किया. मौके पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भगत को कई दिशा निर्देश दिये. वही हाजत तथा थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताएं. इसके बाद लंबित मामलों की समीक्षा की. संबंधित केस के अनुसंधानकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने लंबित कांडो के नामजद आरोपितों एवं फरार वारंटी के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई तेज करने एवं क्षेत्र में शराब बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान और वाहन चेकिंग अभियान चलाने को निर्देशित किया. मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन