Madhubani News : खड़ौआ गांव में मनाया गया महाकवि पंडित लालदास स्मृति पर्व व जयंती समारोह

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 9:55 PM

विज्ञापन

महाकवि पंडित लाल दास स्मृति पर्व व जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उनके जन्मस्थली खड़ौआ गांव में हुआ.

विज्ञापन

झंझारपुर. महाकवि पंडित लाल दास स्मृति पर्व व जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उनके जन्मस्थली खड़ौआ गांव में हुआ. कवि डॉ जयानंद मिश्र की अध्यक्षता व उद्घोषक संदीप पंकज के संचालन में कवि सम्मेलन की शुरुआत आकाशवाणी व दूरदर्शन के सुगम संगीत कलाकार पंडित काशीनाथ झा किरण ने महाकवि लालदास की रचना मंगलाचरण जय जय गिरिजा तनय गणेश के सुमधुर गायन से किया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईआरईएस अधिकारी जितेंद्र नारायण दास उर्फ साहेब थे. कार्यक्रम में सीतामढ़ी से पधारे युवा कवि राहुल राज गुप्ता ने पंडित लालदास को समर्पित रचना मिथिलाक अनमोल लाल, नमन करै छी हे. श्रद्धांजलि अर्पित की. कवि दुर्गानंद मंडल ने हे, युवा एखनो जागु, किछु एहन अलख जगाउ अहां, कवि कन्हैया कुमार दास ने केहन हमर मिथिला के अभिमान बचल छै, झूठ फरेबी के ऊंचका दलान बनल छै सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर विवश कर दिया. मौके पर समिति द्वारा कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डॉ जयानंद मिश्र, उदघोषक संदीप पंकज, पंडित शिवकुमार मिश्र, गजलकार प्रदीप पुष्प, कवि आनंद दास गौतम, कवयित्री प्रिया वरुण कुमार, कवि ईशनाथ झा, कवि दुर्गानंद मंडल, हास्य कवि समीर कुमार दास, युवा कवि राहुल राज गुप्ता, हास्य व्यंग्य के नामचीन कवि डॉ जयशंकर मिश्र, कवि सरोज ठाकुर, प्रीतम निषाद, विनय विश्वबंधु, राधामोहन मंडल, गौरीशंकर साह को महाकवि पंडित लालदास काव्य मणि सम्मान के रूप में पुष्पमाल, मोमेंटो, शॉल एवं भावांजलि स्मारिका प्रदान किया गया. संपादन के लिए डॉ संजीव शमा एवं डॉ विनीत कुमार लाल वरीय को मोमेंटो, शॉल, पुष्पमाल देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मानित करने वालों में समिति के अध्यक्ष अनूप कश्यप, महासचिव भागीरथ, संरक्षक डॉ अरविंद कुमार लाल, वरीय सदस्य सुनील कुमार दास, संयुक्त सचिव डॉ संजीव शमा, उपाध्यक्ष अजय कुमार दास, सह कोषाध्यक्ष कुमार कौशल किशोर, सांस्कृतिक प्रभारी पल्लव कौशिक, अमित कुमार लाल, वरीय सदस्य मनहर गोपाल, मिहिर कुमार रानू, राजेंद्र कुमार दास, रोहित कुमार दास, बद्री नारायण ठाकुर, सत्येंद्र कुमार दास, उपेंद्र कुमार दास आदि लोगों के अलावा बहेड़ा गांव निवासी समाजसेवी आशीष रंजन दास उर्फ बीपी सिंह, उजान के प्रभाकरण, सिमरा के संदीप दास, लौफ़ा के अशोक कुमार दास, कवि विमलकांत श्यामजी, विद्यालय के एचएम सुजीत कुमार दास समेत सैकड़ों महिला – पुरुष, युवा ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन