Madhubani News : कपिलेश्वर शिव महोत्सव का आयोजन

दो दिवसीय कपिलेश्वर शिव महोत्सव का उद्घाटन एसडीओ अश्विनी कुमार, बीडीओ निरंजन कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया.
रहिका. दो दिवसीय कपिलेश्वर शिव महोत्सव का उद्घाटन एसडीओ अश्विनी कुमार, बीडीओ निरंजन कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि यहां की धरती अनमोल है. सभी वर्ग और धर्म के लोग सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए हर अवसर पर होने वाले धर्म और पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं. कपिलेश्वर शिवालय की मिथिलांचल मे अपनी महती है. यहां आने के वाद एक अलग सी ऊर्जा की एहसास उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि कपिलेश्वर शिवालय के सौदर्यीकरण करने के लिए जो भी प्रशासनिक स्तर पर संभव होगा इसको लेकर हमारा प्रयास जारी रहेगा. बीडीओ निरंजन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से एकता का परिचय देते हुये शिवमहोत्सव का आयोजन हो रहा है वह सराहनीय है. इस अवसर पर शिवमहोत्सव से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




