Madhubani News : शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया नववर्ष
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 9:57 PM
प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष का स्वागत पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया.
लखनौर /झंझारपुर. प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष का स्वागत पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया. नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों में उत्साह देखा गया. लेकिन कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली. नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई थी. देर रात तक युवाओं और परिवारों ने आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पूजा-पाठ के माध्यम से नए साल का अभिनंदन किया. बाजार में भी चहल-पहल रही. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की. जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला. कुल मिलाकर झंझारपुर अनुमंडल एवं लखनौर प्रखंड में नववर्ष शांति, सद्भाव और उल्लास के साथ लोगों ने मनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










