Madhubani : पीजी द्वितीय सेमेस्टर के सीसी सात पेपर की हुई परीक्षा

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 31 Jul 2025 4:45 PM

विज्ञापन

एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला के जेएमडीपीएल महिला कॉलेज एवं बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर गुरुवार की दोनों पालियों में सीसी 7 पेपर की परीक्षा हुई.

विज्ञापन

मधुबनी . एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला के जेएमडीपीएल महिला कॉलेज एवं बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर गुरुवार की दोनों पालियों में सीसी 7 पेपर की परीक्षा हुई. जेएमडीपीएल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के आगे परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण सुबह में सड़क पार थोड़ी देर के लिए जाम लगा रहा. परीक्षार्थियों के भीड़ के कारण सड़क पर आवागमन में लोगों को कुछ देर तक परेशानियां हुई. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच की गई. दोनों परीक्षा केंद्रों पर आरके कॉलेज के स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. जेएमडीपीएल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा कुल 70 अंक के प्रश्न पूछे जा रहे हैं. प्रश्न पत्र में तीन ए, बी व सी ग्रुप में परीक्षार्थियों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं. ग्रुप ए में 20 अंक के 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जा रहे हैं जिसका परीक्षार्थियों कोअनिवार्य रूप से उत्तर देना है. प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न दो अंको का है. पांच – पांच अंकों के चार लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं. बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही परीक्षार्थी शोभा कुमारी, सावित्री कुमारी, मीना कुमारी, मधु कुमारी ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के अंतर्गत तीन प्रश्न पूछे जा रहे हैं. प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है. गुरुवार को दोनों परीक्षा केद्रों पर परीक्षा का संचालन स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन