Madhubani News : कब्रिस्तान के समीप खेत से युवक का शव बरामद

देवधा थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के समीप सड़क किनारे खेत से एक युवक की लाश संदिग्ध स्थिति में पुलिस को मिली.
जयनगर. देवधा थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के समीप सड़क किनारे खेत से एक युवक की लाश संदिग्ध स्थिति में पुलिस को मिली. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देवधा थाना पुलिस को दी थी. इसके बाद थानाध्यक्ष प्रीति भारती घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रीति भारती ने वरीय पदाधिकारी को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. डीएसपी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है, जैसे गला रेत कर हत्या की गयी हो. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान नेपाल के धनुषा जिला निवासी विजय यादव (30) के रूप में हुई. घटना की जांच को लेकर एसआवटी टीम गठित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




