Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकला तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकला तिरंगा यात्रा

भाजपा मधेपुर मध्य मंडल अध्यक्ष विपलेश ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार तिरंगा यात्रा निकाला गया.

विज्ञापन

मधेपुर. भाजपा मधेपुर मध्य मंडल अध्यक्ष विपलेश ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार तिरंगा यात्रा निकाला गया. यह मधेपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक स्थित प्रसाद गेट से लेकर मध्य विद्यालय प्रसाद तक निकाला गया. इस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह तिरंगा 15 अगस्त को लेकर निकाला गया. तिरंगा है हमारी आन, तिरंगा है हमारी शान, इसमें बसी है भारत की पहचान.तिरंगा यात्रा में भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष बिपलेश ठाकुर, महामंत्री प्रदीप कुशवाहा एवं सुरेश कामत, कपलेश्वर मंडल, राजेश मुखिया, महेश झा, सुंदर कांत झा, अश्वनी झा, प्रभाष दास, लालटुन साहू, शंकर कामत, बबलू झा सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन