Madhubani News : भाजपा हरिपुर मंडल कार्यसमिति ने की बैठक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंडौल प्रखंड अंतर्गत सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत में भाजपा हरिपुर मंडल अध्यक्ष मनीष झा उधब की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

सकरी. पंडौल प्रखंड अंतर्गत सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत में भाजपा हरिपुर मंडल अध्यक्ष मनीष झा उधब की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. मंच संचालन मंडल महामंत्री चंदन साह ने किया. धन्यवाद मंडल महामंत्री शैलेंद्र ठाकुर ने किया. मंडल प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मोदी सरकार के योजना पर लोगों से चर्चा करें . प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश दास ने कहा कि कार्यकर्ता प्रखंड स्तरीय समस्या हो तो प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय आएं. प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष रायबहादुर चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धन्यवाद दिया. भारतीय सेना के शौर्य व साहस पर गर्व की बात कही. बैठक में मनोज चौधरी, पवन झा , दीपक झा , विभुति नाथ झा, मनोज झा, दिलचन मंडल , हरे राम यादव, सुनील मंडल, प्रकाश यादव, दिलीप कामत, लक्ष्मी देवी, संजय यादव, भैरव झा , चंदन मिश्रा समेत सभी मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन