मधुबनी: बिस्फी गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
Police officials with arrested accused in Bisfi firing case in Madhubani

गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस अधिकारी

मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार शराब तस्करी में मुखबिरी के शक में हत्या की गई थी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत बिस्फी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में हुई गोली मारकर हत्या की घटना में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी विष्णुदेव यादव उर्फ विष्णु यादव, पतौना थाना क्षेत्र के जफरा गांव निवासी शिवशंकर यादव उर्फ शंकर यादव और सलेमपुर गांव निवासी सुभाष यादव के रूप में की गई है.

शराब तस्करी मामले में मुखबिरी का था शक

एसडीपीओ अमित कुमार ने मंगलवार को बेनीपट्टी स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शराब तस्करी मामले में पुलिस की मुखबिरी करने के शक में पांच लोगों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष को दिया गया है.

दालान में सो रहे थे मृतक

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 25 मई की रात करीब 11 बजे से 1:30 बजे के बीच वादिनी अपने पति रामविनोद यादव उर्फ कारी यादव के साथ दालान में सोई हुई थीं.

इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वादिनी ने देखा कि उनके पति खून से लथपथ हालत में बेड से नीचे गिरे पड़े हैं. वहीं पांच लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग रहे थे.

घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए Darbhanga Medical College and Hospital ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहले दी गई थी धमकी

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करीब एक सप्ताह पहले प्राथमिकी अभियुक्त के भाई को पतौना थाना पुलिस ने शराब मामले में जेल भेजा था.

इसी को लेकर आरोपितों ने मृतक के घर पहुंचकर धमकी दी थी कि “तुमलोगों ने ही मेरे भाई को पकड़वाया है, जिसका अंजाम बुरा होगा.”

एसआईटी के गठन के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले में बिस्फी थाना में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के पास से तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

छापेमारी टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

छापेमारी टीम में बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पीएसआई धर्मेंद्र कुमार, पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, पीएसआई उदय कुमार, एएसआई टिंकु कुमार सिंह, हरेराम सिंह, रंजु कुमारी, मंतोष कुमार, कमलेश महतो और कृष्णा कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन