Madhubani News : बिहार रूरल लीग की हुई शुरुआत

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 10:16 PM

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट संघ के गवर्निंग काउंसिल एवं बिहार रूरल लीग के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम ने प्रेसवार्ता कर बिहार रूरल लीग के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार क्रिकेट संघ के गवर्निंग काउंसिल एवं बिहार रूरल लीग के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम ने प्रेसवार्ता कर बिहार रूरल लीग के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ये टूर्नामेंट बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिये बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का सपना था. इसमें मधुबनी जिला से 16 टीम बनेगी जो आपस में नाकआउट मैच खेलेगी. यहां के विजेता का मैच अगले राउंड में प्रत्येक जिले के विजेता के साथ होगी और वो भी एक नॉक आउट होगा. पांच प्रमुख टीम का आपस में लीग मैच आयोजित किया जायेगा. फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा. ज्ञानेश्वर गौतम जी कहा कि जो खिलाड़ी अपना निबंधन ऑनलाइन नहीं कराया था वो भी चयन में भाग ले सकते हैं. साथ ही जो खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. उसे भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है. मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और वर्तमान कोषाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि भारत में ये टूर्नामेंट अपने तरह का एकमात्र टूर्नामेंट है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के उदीयमान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. सचिव नवीन कुमार ने कहा कि बिहार रूरल लीग बिहार के सूबे के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच है. मौके पर बिहार रूरल लीग के मधुबनी जिला के चयनकर्ताओं अर्जुन सिंह बिंदे, श्रवण कुमार झा, सुमन झा, बिनोद कुमार दत्ता और रवि राजन भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन