Madhubani News : देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा बिहार : सीएम

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 10:01 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर स्तर पर विकास का काम कर रही है. 2005 से पूर्व बिहार में लोग परेशान थे.

विज्ञापन

मधुबनी.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर स्तर पर विकास का काम कर रही है. 2005 से पूर्व बिहार में लोग परेशान थे. पूरे राज्य में डर एवं भय का माहौल था. आगे बिहार में और ज्यादा काम होगा. जहां जो भी कमी रहेगी, उसे पूरा किया जायेगा. देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा. वह शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं व आम लोगों को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि यहां इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है. महिला आइटीआइ एवं सभी अनुमंडलों में आइटीआइ की स्थापना की गयी. झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है. जीएनएम एवं पारा मेडिकल संस्थानों की स्थापना की गयी. जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निर्माण कराया गया है. तीन अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है. मधुबनी जिले में कई पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है. मधुबनी जिला के उच्चैठ भगवती स्थान से सुपौल जिला के बकौर होते हुए सहरसा जाने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है. झौड़ी चौक से भुतहा चौक सड़क का चौड़ीकरण कराया गया है. कमला नदी पर पुराना रेल-सह-सड़क पुल का पुनः निर्माण कराया गया है.

बाढ़ से बचाव के लिए हो रहा काम

जिले को बाढ़ से बचाने के लिए कमला बलान नदी एवं कोसी नदी के तटबंधों का ऊंचीकरण एवं पक्कीकरण किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित लोगों को सभी प्रकार की मदद दी जाती है. उन्होंने कहा कि मेरा शुरू से कहना है कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है. मधुबनी जिले के 237 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया गया है. बचे हुए पंचायत सरकार भवनों का काम तेजी से चल रहा है जो इसी साल पूरा हो जाएगा. 12 जनवरी, 2025 प्रगति यात्रा के दौरान हम मधुबनी जिला आये थे, यहां जो भी कमी रह गयी थी, उसका आंकलन कर 7 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. इन सभी योजनाओं पर काम चल रहा है. कमला नदी से पुरानी कमला जीवछ नदी की इन्टर लिंकिंग का कार्य किया जा रहा है. मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जा रहा है. मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डा का निर्माण कराया जा रहा है. मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड कानिर्माण कार्य शुरु हो चुका है. फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित किया जा रहा है.

मधुबनी के लौकही में औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए जमीन का चयन हो चुका है. पश्चिमी कोसी नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जा रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा कि लौकहा विधानसभा क्षेत्र में अनेक काम कराये गये हैं. इस विधानसभा में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया है. कई पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया. जिसमें खुटौना बाजार से तेनुआही पथ का निर्माण कराया जा रहा है.कमला नदी के पिपरघाट पुल के पास एक अतिरिक्त उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जा रहा है. झोरी चौक से भुतहा चौक तक पथ का निर्माण कराया गया है. इस विधानसभा में 231 ग्रामीण सड़कों तथा 9 पुलों का निर्माण कराया गया है. अब लगभग सभी को मुफ्त बिजली दी जा रही है. सभी को अधिक से अधिक बिजली मिले, इसके लिए 1 विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है. किसानों को सिंचाई के लिये एक कृषि फीडर का निर्माण हुआ है. लौकही प्रखंड में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का कार्य कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन