बिस्फी में नए डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, विधायक ने कहा- युवाओं से किया वादा पूरा

Author Jib nath jha|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
नये  डिग्री कॉलेज में पढाई की शुरुआत

उद्घाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network

बिस्फी में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ. स्थानीय विधायक आसिफ अहमद ने युवाओं से किए वादे को पूरा करने का दावा किया. फिलहाल 6 विषयों में पढ़ाई शुरू होगी, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का नया अध्याय खुलेगा.

विज्ञापन

Madhubani News: बिस्फी में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बुधवार को स्थानीय विधायक आसिफ अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राम बाबू, महाविद्यालय के प्राचार्य फूलों पासवान, सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव, बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ सह बीईओ शेखर कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा तथा थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य फूलों पासवान ने की, जबकि संचालन वरीय शिक्षक अमित कुमार ने किया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पाग, दोपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया.

विधायक बोले, युवाओं से किया गया वादा पूरा हुआ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आसिफ अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं से बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने का जो वादा किया गया था, वह आज पूरा हो गया है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन इसी महाविद्यालय में कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा.

फिलहाल अपना भवन नहीं, छह विषयों में होगी पढ़ाई

महाविद्यालय का फिलहाल अपना भवन नहीं है और स्थायी परिसर के लिए भूमि की तलाश की जा रही है. अभी यहां केवल तीन कर्मियों की नियुक्ति हुई है, जिनमें एक प्राचार्य, दो सहायक प्राध्यापक और एक लिपिक शामिल हैं.

अब तक 29 छात्रों का नामांकन हो चुका है. शैक्षणिक सत्र 2026-30 में प्रारंभिक चरण में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी. भविष्य में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का विस्तार किया जाएगा.

44 पदों के सृजन का प्रावधान

महाविद्यालय के लिए कुल 44 पद स्वीकृत किए गए हैं. इनमें एक प्रधानाचार्य, 32 सहायक अध्यापक और 12 शिक्षकेतर कर्मचारियों के पद शामिल हैं. इन पदों पर नियुक्ति के बाद महाविद्यालय का शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचा और मजबूत होगा.

कई जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में डॉ. विजय चंद्र घोष, जदयू नेत्री सोनी कुमारी, जदयू अध्यक्ष श्रीकांत यादव, पवन कुमार यादव, शिव शंकर राय, उप प्रमुख मो. इसराइल, महेश यादव, शिक्षक कमरे आलम, मो. आले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Jib Nath Jha

लेखक के बारे में

By Jib Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन