झंझारपुर में कमला नदी खतरे के निशान से ऊपर, जल स्तर में अब हो रही है कमी

कमला नदी का जल स्तर मापने का स्थल | Prabhat Khabar Network
झंझारपुर में कमला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था, लेकिन अब पानी घटने लगा है। प्रशासन तटबंधों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
प्रतिनिधि, झंझारपुरलगातार बारिश के बाद कमला नदी रौद्र रूप धारण कर लिया है. बुधवार को भी कमला नदी खतरा निशान से ऊपर बह रही है. विभागीय आंकड़ा के अनुसार नदी का जल स्तर 50.15 था. हालांकि नदी का जल स्तर में कमी आ रही है.
मंगलवार को कमला नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. जिससे नदी का पानी मुख्य धारा से बघार पर चढ़ने लगा था. इससे कमला पेट में बसे नवटोलिया गांवों के लोग सर्तक थे. वहीं प्रशासन ने विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट पर रखा था. नवटोलिया निवासी रामदेव यादव ने कहा कि हर साल बारिश में यही हाल होता है. नदी लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है और पानी बघार में आ रही है. फिलहाल कोई खतरा नहीं है. स्थिति को देखते हुए अलर्ट कंट्रोल की टीम तटबंधों पर कैंप कर रही है. जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बताया कि कमला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा की दोपहर से पानी स्थिर होकर जल स्तर घटने लगा है. एक ओर बारिश से खेतों को फायदा हुआ है, तो दूसरी ओर नदी के उफान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










