मधुबनी में 13 अगस्त तक 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, एसडीओ ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
13 अगस्त तक सदर अनुमंडल में बनेंगे 22,802 नए राशन कार्ड

बैठक करते सदर एसडीओ चंदन कुमार झा | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में नए राशन कार्ड बनाने के अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. सदर अनुमंडल कार्यालय ने 13 अगस्त तक 22,802 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पात्र परिवारों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Madhubani News: सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हुए. एसडीओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.

पात्र परिवारों तक पहुंचे योजना का लाभ

एसडीओ ने अधिकारियों से कहा कि पात्र परिवारों तक राशन कार्ड योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी योग्य लाभुक योजना से वंचित न रहे. उन्होंने आवेदन प्राप्त करने, जांच और निष्पादन की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया.

13 अगस्त तक पूरा करना होगा लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि सदर अनुमंडल में 13 अगस्त तक कुल 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए.

प्रखंडवार तय किया गया लक्ष्य

प्रखंडवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार रहिका में 7,278, राजनगर में 5,102, पंडौल में 3,915, बाबूबरही में 2,808, खजौली में 2,787 तथा कलुआही में 912 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे. एसडीओ ने पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन