मेडिकल स्टोर छापेमारी केस में पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के किसान मेडिकल स्टोर छापेमारी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी संजय कुमार नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

Madhubani News: थाना में दर्ज किसान मेडिकल स्टोर छापेमारी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झंझारपुर निवासी संजय कुमार नायक के रूप में हुई है. वह इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त बताए गए हैं.

विज्ञापन

Ladania News: अनुसंधान में सामने आई संलिप्तता

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान संजय कुमार नायक की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान मेडिकल स्टोर में हुई संयुक्त छापेमारी के मामले में अब तक कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जांच और कार्रवाई जारी

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. अनुसंधान के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन