व्यवहार न्यायालय में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस मामलों का समझौते से होगा निपटारा
Updated:
विज्ञापन

dghh
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेनीपट्टी बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर, बेनीपट्टी में विशेष लोक अदालत लगेगा. इसका मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का त्वरित और सुलभ निष्पादन करना है. इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 यानी चेक बाउंस से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी.-न्यायालय में लंबित इन मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति, सुलह और समझौते के आधार पर अंतिम रूप से निष्पादित किया जाएगा. लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से न केवल समय और पैसे की बचत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द भी बना रहता है. इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है और भविष्य के लिए कोई मनमुटाव नहीं रह जाता. जिन व्यक्तियों का चेक बाउंस से संबंधित कोई भी मामला बेनीपट्टी न्यायालय में लंबित है, वे दिनांक 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर, बेनीपट्टी में व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी सुलह के आधार पर सम्मानजनक निष्पादन कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










