डीएम ने भुतही बलान नदी के कटाव स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Author Kartik kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बांध कटाव स्थल का निरीक्षण करते डीएम आंनद शर्मा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को घोघरडीहा प्रखंड के भुतही बलान नदी में बांध कटाव स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को बांधों की नियमित निगरानी और मरम्मत के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Ghoghardiha News: जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान घोघरडीहा प्रखंड के परसा हॉल्ट के समीप भुतही बलान नदी में बांध कटाव स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बांध की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और नदी के जलस्तर का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

बांध की नियमित निगरानी और मरम्मत के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बांध के प्रत्येक हिस्से की नियमित निगरानी की जाए. कहीं भी कटाव, रिसाव या क्षति के संकेत मिलने पर तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बांध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

डीएम ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर बालू की बोरियां, बोल्डर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया.

जलजमाव वाले क्षेत्र का भी लिया जायजा

इसके बाद जिलाधिकारी ने मधेपुर प्रखंड के रहुआ संग्राम से जानकीनगर जाने वाली सड़क पर जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने भुतही और तिलयुगा नदी के संगम स्थल तथा जानकीनगर की ओर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

डीएम ने बताया कि आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए दो नावें संचालित की जा रही हैं. उन्होंने अंचल अधिकारी को एक अतिरिक्त नाव की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया.

बिजली आपूर्ति की होगी जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थिति से संबंधित विभाग को नियमित रूप से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के मामलों में जिला प्रशासन और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है.

स्थानीय लोगों द्वारा बिजली आपूर्ति की समस्या उठाए जाने पर डीएम ने कहा कि विभागीय मानकों के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जांच कराई जाएगी. यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान झंझारपुर की अनुमंडल पदाधिकारी टोनी कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार, जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण, ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन