टीबी मुक्त भारत अभियान: बैठक से नदारद हरलाखी पीएचसी प्रभारी का वेतन बंद, डीएम ने दिए जांच व स्क्रीनिंग में तेजी लाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की. बैठक से अनुपस्थित रहने पर हरलाखी पीएचसी प्रभारी डॉ. शमीम का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया. घर-घर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Madhubani News: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम वर्चुअल माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में 24 मार्च से 14 जुलाई तक संचालित अभियान की प्रखंडवार और दैनिक प्रगति की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

बैठक से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

समीक्षा के दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), हरलाखी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शमीम से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया.

डीएम ने स्पष्ट कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करना होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

स्क्रीनिंग लक्ष्य लगभग पूरा

बैठक में बताया गया कि 14 जुलाई को टीबी स्क्रीनिंग का दैनिक लक्ष्य 12,250 था, जिसके मुकाबले 12,239 लोगों की स्क्रीनिंग कर लगभग 99.9 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई.

जिलाधिकारी ने एक्स-रे, निक्षय मित्र पहल, टीपीटी केयर, पोषण सहायता तथा मरीजों की मॉनिटरिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. कम प्रगति वाले प्रखंडों के अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर दैनिक लक्ष्य पूरा करने की चेतावनी भी दी गई.

घर-घर स्क्रीनिंग पर जोर

डीएम ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता, एएनएम, जीविका दीदी और आंगनबाड़ी सेविकाओं के समन्वय से घर-घर जाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी मरीज छूटने न पाए.

उन्होंने निक्षय पोर्टल पर सभी सूचनाओं की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला एक जन-आंदोलन है.

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन