मधुबनी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, दस रुपये के फटे नोट को लेकर हुआ था विवाद…

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :07 Sep 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित यात्री शेड में नाश्ता की दुकान पर गुरुवार की देर शाम दस रुपये का फटा नोट लेन देन के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को चाकू घोंप कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित यात्री शेड में नाश्ता की दुकान पर गुरुवार की देर शाम दस रुपये का फटा नोट लेन देन के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव निवासी अजय राय के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है. घटना के बाद थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपित नाबालिग लड़का है. जानकारी के अनुसार फुलकाही निवासी राहुल कुमार ने मुरली चौक स्थित यात्री शेड में हरिनारायन साह के नाश्ता दुकान पर नाश्ता किया. नाश्ता करने के बाद उसने दुकानदार को जो पैसा दिया उसमें एक दस रुपये का नोट फटा हुआ था. जिसे दुकानदार ने लेने से इंकार कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी.

दुकानदार ने राहुल पर चाकू से कर दिया हमला

कुछ देर बाद राहुल अपने कुछ साथियों के साथ आया और दुकानदार हरिनारायण साह के साथ गाली गलौज करने लगा. जिस पर दुकान पर मौजूद उनके पौत्र व घुरण साह के पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस मारपीट में राहुल कुमार को चाकू लग गयी. जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: पटना के 500 से अधिक कोचिंग संस्थान सुरक्षित नहीं, कोचिंग संचालकों को मिला 15 दिनों का नोटिस…

आक्रोशित लोगों ने की दुकान में तोड़फोड़

हमला गर्दन के नीचे दाहिने बगल में किया गया था एवं सिर पर भी दो सेंटीमीटर का एक जख्म था. राहुल की मौत से आक्रोशित लोगों ने हरिनारायण साह के दुकान में तोड़फोड़ की एवं उनके घर पर भी जाकर हो हंगामा किया.

मुरली चौक पर कैंप कर रही पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का मुआयना किया एवं स्थिति को नियंत्रित किया. मुरली चौक पर पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजन के लिखित बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Russia Ukraine War के बीच बिहार में यूक्रेनी सॉफ्टवेयर के मदद से हो रहा था खेला, दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन