Bihar Crime: मधुबनी में मोकामा जैसा गोलीकांड, पंचायत समिति सदस्य समेत दो पर ताबड़तोड़ फायरिंग
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच मोकामा जैसा कांड हुआ है. नकाबपोश अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. जिससे दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच नकाबपोश अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के पास की बताई जा रही है. पंचायत समिति सदस्य सततो यादव और पप्पू कुमार नामक दो युवक बाइक से जयनगर की ओर से घर लौट रहे थे, तभी एनएच 527-बी स्थित कस्तूरबा विद्यालय के पास दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए दोनों पर 12 राउंड से अधिक गोलियां चला दीं.
डॉक्टर ने किया हायर सेंटर रेफ़र
मिली जानकारी के अनुसार, सततो यादव को तीन गोलियां लगीं हैं. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जबकि पप्पू कुमार को एक गोली लगी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को जयनगर अस्पताल पहुंचाया. जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें मधुबनी के निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया.
Also Read: बाहर खाने का इंतजाम अंदर चल रहा था अलग व्यापार, पटना के इस रेस्टोरेंट से 4 लड़कियों का रेस्क्यू
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ विप्लव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. लोग डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. डॉक्टर ने बताया कि सततो यादव की हालत गंभीर है. दोनों की गोलियों को निकालकर इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










