Madhubani News : प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहब की जयंती मनी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

लदनियां.

प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन पथराही मुखिया आनंद कुमार ने किया. इस दौरान लोगों ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने बाबा साहेब के कृत्यों को याद किया. देश के साथ समाज के दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान की विस्तृत चर्चा की. मौके पर बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन, सत्यनारायण साफी, कुमरखत पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमर बहादुर, उपप्रमुख ध्रुव नारायण महतो, पदमा पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार पासवान, मुखिया सत्यदेव सिंह, पंसस कौशल किशोर, श्रवण कामत, पंसस लाल बिहारी राम, छोटे आलम, सुरेश कामत, दिलीप कामत, उपेंद्र पासवान, गंगा सागर यादव, श्री नारायण सिंह, मांगैंन मंडल, सन्नी कुमार, सचिदानंद सिंह, फूलबाबू, मो कैयुम, श्याम कुमार सिंह, अमर साह, सुबोध सुमन, उमाकांत एवं अन्य लोग मौजूद थे.

जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब

सकरी.

प्रखंड बस स्टैंड चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. अवसर लोग बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम में जेडीयू के प्रदेश महासचिव प्रो. संतोष दास, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी, पवन कुमार साह, मोहन मंडल, जिप सदस्य पिंटू मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल दास, रमाकांत रमन, गोपाल ठाकुर, नवीन झा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन पासवान, पंचायत अध्यक्ष बिंदेश्वर मंडल, चंदन कुंवर, बूथ अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, सुमन महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दास, मोहन दास, मलहू पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन