Madhubani News : कैंप में सभी पात्र लाभुकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड : डीएम

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

26 से 28 मई को कैंप लगाया जाएगा.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने के लिए 26 से 28 मई को कैंप लगाया जाएगा. 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी कैंप में बनाया जाएगा. इस संबंध में डीएम अरविंद कुमार वर्मा शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक गांव, पंचायत सरकार भवन, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय के अलावा मुख्य पार्कों, मॉर्निंग वॉक स्थलों पर भी विशेष काउंटर लगाए जाएंगे, जहां कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाएगी. डीएम ने कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाएगा. छूटे हुए सभी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने के लिए सीएससी संचालक, आशा कार्यकर्ता, पंचायती राज कार्यपालक सहायक, अन्य ऑपरेटर के सहयोग से शिविर में राशन कार्ड धारी परिवार के सभी सदस्यों जिनका नाम राशन कार्ड में इनरोल्ड है आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं, प्रखंड, अनुमंडल, जिला स्तर पर टीम गठित की गयी है. डीएम ने कहा कि जिला में कुल 40 लाख 38 हजार 965 पात्र लाभार्थियों में से मात्र 15 लाख 30 हजार 178 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है जो की 38 प्रतिशत ही है. इसे बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. प्रति पंचायत प्रतिदिन 350 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत अब तक मात्र 7 हजार 262 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष परिवार के सभी सदस्यों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुविधा निजी एवं सरकारी अस्पतालों में दिया जा रहा है. प्रेसवार्ता में आयुष्मान भारत का प्रतिनिधि प्रिय रंजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन