Madhubani News : दहेज के लिये बहू व दो पोतियों को जिंदा जलाने की कोशिश

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 9:43 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एकम्मा गांव में सास ने दहेज के कारण अपने बहू व पोती को घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की, हालांकि समय रहते गांव के लोगों ने आग बुझायी.

विज्ञापन

राजनगर. थाना क्षेत्र के एकम्मा गांव में सास ने दहेज के कारण अपने बहू व पोती को घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की, हालांकि समय रहते गांव के लोगों ने आग बुझायी. जिससे मां बेटी की जान बच सकी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद सास चमेली देवी व दीपन कुमार को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. आवेदन के अनुसार, एकम्मा गांव की आरती देवी को उसके ससुराल वाले लगातार दहेज के लिये प्रताड़ित करते रहते थे. शुक्रवार को सास व देवर ने उसे व उसकी दो बेटियों को घर में बंद कर दिया और आग लगा दिया. आग लगने पर आरती देवी चीखने लगी. जिससे गांव के लोग जमा हुए और घर में लगी आग बुझायी. इसके बाद गांव वालों ने बंद घर से दोनों बच्ची समेत आरती देवी को बाहर निकाला. घटना के बाद आरती देवी ने बताया कि उसकी सास चमेली देवी व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते हैं. आरती देवी ने यह भी बताया कि पति उससे अलग रहते हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सास चमेली देवी व दीपन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन