Madhubani News. दो अपराधियों ने पिस्टल से हमला कर पिकअप चालक से तीन लाख लूटा

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सानिया-नवटोल कट के समीप अज्ञात अपराधियों ने पिकअप चालक को पिस्टल के बट से घायल कर तीन लाख पांच हजार लूट लिया.
Madhubani News. झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सानिया-नवटोल कट के समीप अज्ञात अपराधियों ने पिकअप चालक को पिस्टल के बट से घायल कर तीन लाख पांच हजार लूट लिया. पिकअप मधुबनी गिलेशन बाजार से मधेपुर बैटरी का स्क्रैप लेने जा रहा था. घटना के बाद दोनों अपराधी पल्सर बाइक से भाग निकला. घायल चालक का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. गिलेशन बाजार निवासी वाहन मालिक संजय प्रधान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें बताया गया है कि वह बैटरी स्क्रैप का धंधा करते है. उनका चालक मधुबनी सप्ता निवासी मो. आकिल बीते चार पांच साल से पिकअप का चालक है. गुरुवार को मधेपुर बाजार से स्क्रैप बैटरी उठाने जा रहा था. इसी क्रम में नवटोल- सामिया कट के समीप पीछे से आ रहे पल्सर बाइक पर दो अपराधी पिकअप को रोका. चालक को पिस्टल का भय दिखाकर रुपए देने की मांग की. विरोध करने पर पिस्टल के बट से सिर पर वार कर दिया. वाहन व जेब में रखे पैसे लेकर फरार हो गया. दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए था. सहायक थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि पुलिस तहकीकात में जुट गई है. अपराधी शीघ्र पुलिस के कब्जे में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










