Madhubani News : कालाजार रोगियों की खोज के लिए हर दरवाजे पर दस्तक देगी आशा कार्यकर्ता
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 10:17 PM
विज्ञापन
जिले में कालाजार मरीजों की खोज के लिए विशेष अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई.
विज्ञापन
मधुबनी.
जिले में कालाजार मरीजों की खोज के लिए विशेष अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार झा ने सदर अस्पताल परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मुहिम के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित कालाजार मरीजों की तलाश करेगी. सिविल सर्जन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कालाजार उन्मूलन के लिए हर वर्ष चार चक्रों में घर-घर सर्वेक्षण किया जाता है. इसी क्रम में अभियान 2 जनवरी से 8 जनवरी तक जिले के 19 प्रखंडों बाबूबरही और फुलपरास को छोड़कर 57 राजस्व गांव में चलेगा. अभियान के दौरान 61 आशा कार्यकर्ता और 57 आशा फैसिलिटेटर 15 हजार 250 घरों में जाकर रोगियों की खोज करेगी. इस अभियान के लिए लक्षित जनसंख्या 64 हजार निर्धारित किया गया है. वर्ष 2020 से 2024 तक जिन क्षेत्रों में कालाजार के मरीज पाए गए हैं. वहां मरीजों के घर से 500 मीटर के दायरे में लगभग 200 से 250 घरों में खोज अभियान चलाया जाएगा.हर पीएचसी पर मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डीएस सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरके- 39 किट से कालाजार की नि:शुल्क जांच की जाती है. यह जांच 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर कालाजार के इलाज के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध हैं. डॉ. डीएस सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है. बीएल के मरीजों को राज्य सरकार द्वारा 6600 रुपये और केंद्र सरकार की ओरसे 500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. वहीं, त्वचा से जुड़े कालाजार पीकेडीएल के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा 4000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










