गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में हुई वृद्धि

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में वृद्धि हो गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत में वृद्धि हुई है.
मधुबनी. गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में वृद्धि हो गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत में वृद्धि हुई है. शहर में 7 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ गयी है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की खपत में 10 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि 15 अप्रैल तक शहर में बिजली की खपत 20 मेगावाट थी, लेकिन अभी 27 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले 40 मेगावाट बिजली की खपत होती थी. लेकिन अभी 50 मेगावाट तक खपत हो रही है. बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही आपूर्ति की समस्या भी बढ़ गयी है. लोड बढ़ने के कारण आए दिन केबल जलने व ट्रांसफार्मर में खराबी आने की समस्या बहुत बढ़ गयी है. केबल जलने की समस्या से निपटने में बिजली विभाग को पसीना छूट रहा है. बिजली विभाग के पास केबल उपलब्ध नहीं है. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि गर्मी में केबल जलने की शिकायत बहुत बढ़ जाती है. केबल के लिए एक माह पूर्व ही पावर कंपनी को लिखा गया था. लेकिन अभीतक केबल नहीं मिला है. उन्होंने कहा है कि गर्मी के समय मे केबल जलने के बाद उसे बदलने के लिए दरभंगा सर्किल से केबल आने के बाद ही केबल बदला जाता है. पिछले दिन एक साथ कई जगह पर केबल जलने की शिकायत मिली थी. विभाग के पास केबल नहीं रहने के कारण लगभग 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. दरभंगा सर्किल से केबल आने के बाद उसे बदला गया. विभाग के अभियंता ने कहा कि पहले से जो केबल लगा हुआ है. वह बहुत कम क्षमता का केबल है. लोड बढ़ने के कारण केबल जलने की शिकायत बहुत बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




