बाबा उग्रनाथ महादेव मंदिर की तदर्थ प्रबंध न्यासी बनीं सोनी कुमारी, धार्मिक न्यास पर्षद का आदेश

Updated:
विज्ञापन
बाबा उग्रनाथ महादेव मंदिर के तदर्थ प्रबंध न्यासी नियुक्त हुई जदयू नेत्री सोनी कुमारी

मिथिलांचल के आस्था केंद्र बाबा श्री श्री 108 उग्रनाथ महादेव मंदिर, भवानीपुर में सोनी कुमारी को तदर्थ प्रबंध न्यासी नियुक्त किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सावन मेले की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के आदेश के अनुसार मिथिलांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा श्री श्री 108 उग्रनाथ महादेव मंदिर, भवानीपुर (पंडौल) के सुचारु संचालन, मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास के लिए सोनी कुमारी को तदर्थ प्रबंध न्यासी नियुक्त किया गया है.

Pandoul News: नियुक्ति पर जताया आभार

नियुक्ति के बाद सोनी कुमारी ने जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ, सांसद रामप्रीत मंडल, जिला अध्यक्ष नारायण भंडारी, वरिष्ठ नेत्री संगीता ठाकुर तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

श्रद्धालुओं की सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता

सोनी कुमारी ने कहा कि बाबा उग्रनाथ महादेव मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा. मंदिर की गरिमा, धार्मिक परंपराओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा न्यास की संपत्तियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

सावन मेले की व्यवस्था पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध सावन पूजा एवं श्रावणी मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, स्वच्छ एवं व्यवस्थित दर्शन, सुरक्षा तथा सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के सर्वांगीण विकास और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी के सहयोग से लगातार कार्य किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में महिला से मारपीट का आरोप, तीन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू


विज्ञापन
Raman Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Raman Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन