आपराधिक योजना बनाते हथियार संग चार गिरफ्तार

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

पंडौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के तेतराहा स्थित फेकू चौक के पास गाछी में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये जमा हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सकरी . पंडौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के तेतराहा स्थित फेकू चौक के पास गाछी में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये जमा हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल तथा एक चोरी की बाइक को जब्त किया. पंडौल थाना परिसर में सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पंडौल थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी कर मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्ट मोबाइल व दो चोरी की बाइक बरामद की गयी. पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम के नेतृत्व में रविवार को विशेष समकालीन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि तीन हथियार बंद अपराधी तेतराहा गांव स्थित फेकू चौक के पास गाछी में किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए जमा हैं, जिनके पास चोरी की गाडी भी है. मामले की सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए मिली सूचना के आलोक में कार्रवाई किया गया. कार्रवाई में तीन व्यक्ति को हथियार के संग गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को एक और चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है. गिरफ्तार अपराधी पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सत्येन्द्र यादव, अवधेश मुखिया बताया है. वहीं तीसरा अपराधी तेतराहा गांव निवासी राजन मुखिय है. चौथे अपराधी की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घाटमटिया गांव निवासी नीतीश कुमार यादव के रूप में की गयी है. छापेमारी दल में सीआइ सदर अखिलेश कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम, पुलिस अवर निरीक्षक माया कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक शहनवाज खान, पुलिस अवर निरीक्षक अणिमा राज सहित दर्जनों पंडौल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. प्रेसवार्ता के दौरान सदर डीएसपी राजीव कुमार, सीआई सदर अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष मो. नदीम, पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अणिमा राज, पुलिस अवर निरीक्षक माया कुमारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन