Madhubani News : ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर हुई बहाली

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर हुई बहाली

क्षेत्र की दस ग्राम पंचायत में ग्राम कचहरियों में न्याय मित्र की बहाली कर दी गयी है.

विज्ञापन

बिस्फी. क्षेत्र की दस ग्राम पंचायत में ग्राम कचहरियों में न्याय मित्र की बहाली कर दी गयी है. यह बहाली पंचायती राज विभाग पटना व जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर की गयी है. सभी को नियोजन पत्र संबंधित ग्राम कचहरी के सरपंच सह नियोजन समिति के अध्यक्ष ने दिया है. नाहस उत्तर, परसौनी दक्षिणी, रघौली, खेरी बाॅका दक्षिण, बिस्फी, सोहास, भोजपंडौल, और सिघासो, तीसी नरसाम दक्षिणी ग्राम कचहरी में न्याय मित्रों की नियुक्ति की गई है. बलहा में मुकेश पासवान, नाहस रुपौली उत्तर में कृष्ण देव कुमार पासवान, सोहास मे अरूण कुमार राम, परसौनी दक्षिणी में प्रमोद कुमार को नियुक्त हुई है. मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार, सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहम्मद रहमत आलम, राजू ठाकुर सुकुमारी देवी, नेमत परवीन, मनिया देवी, इंदु देवी ने प्रमाण पत्र दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन