Madhubani News : सरकारी स्कूलों में 10 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा

Published at :20 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सरकारी स्कूलों में 10 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा

प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 10 से बीस मार्च तक होगी.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 10 से बीस मार्च तक होगी. इसके लिए क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रधानों को दिशा निर्देश जारी किया गया है. बीइओ विमला कुमारी व महेश पासवान ने बीआरसी के सभागार में सभी विद्यालय प्रधानों को कहा कि हर हाल में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के दिशा निर्देश में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाए. परीक्षा दो पालियों में होगी. 10 मार्च को पहली पाली में कक्षा 3 से 8 तक की पर्यावरण अध्ययन एव सामाजिक विज्ञान तथा दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान की परीक्षा होगी. 11 मार्च को राजभाषा हिंदी एवं दूसरी पाली में 6 से 8 की संस्कृत. 12 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से 5 का गणित और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 कि गणित. 17 मार्च को हिंदी, 18 को अंग्रेजी, 19 को गणित, 20 को उर्दू की परीक्षा होगी. जिस कक्षा के बच्चों की परीक्षा है केवल वही निर्धारित तिथि को स्कूल आएंगे. बांकी बच्चे घर पर परीक्षा की तैयारी करेंगे. परीक्षा कक्ष में बच्चे पेंसिल, रबर, कटर, कलम आदि लेकर आएंगे. वीझक की सूची 5 मार्च तक उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन