Madhubani News : शिक्षा सेवक की बहाली नहीं होने से लोगों में आक्रोश

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शिक्षा सेवा, तालीमी मरगज का पद रिक्त होने के बाद भी बहाली नहीं होने पर क्षेत्र के महादलित एवं अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग में आक्रोश है.

विज्ञापन

बिस्फी. महादलित दलित एवं अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत शिक्षा सेवा, तालीमी मरगज का पद रिक्त होने के बाद भी बहाली नहीं होने पर क्षेत्र के महादलित एवं अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग में आक्रोश है. जिले में शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरगज की बहाली की जा रही है, लेकिन प्रखंड में रिक्ति शून्य कर दिया गया है. जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता मधुबनी को पत्र के माध्यम से मृत्यु एवं कार्य मुक्त, पद त्याग करने वाले की सूची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध करा दिया गया था. जिसमें कुल 24 टोला सेवक तालीमी मरगज मृत्यु, कार्य मुक्ति, त्यागपत्र दे चुके हैं. सुनील कुमार राम एवं विकास ठाकुर, मनोज कुमार यादव ने पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी से रोस्टर तैयार कर बिस्फी प्रखंड में भी शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरगज की बहाली करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन