जिला स्वास्थ्य समिति को 93.10 रुपए की राशि आवंटित

Updated at : 19 Jun 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति को 93.10 रुपए की राशि आवंटित

बिहार सरकार ने एसएनए द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को 93 करोड़ 10 लाख 42 हजार 378 रूपए राशि आवंटित किया है.

विज्ञापन

मधुबनी . बिहार सरकार ने एसएनए द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को 93 करोड़ 10 लाख 42 हजार 378 रूपए राशि आवंटित किया है. जो वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की आवंटित राशि 78 करोड़ 71 लाख से लगभग 14 करोड़ 39 लाख 42 हजार 430 रुपए अधिक है. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के 26 स्वास्थ्य संस्थानों को 56 करोड़ 21 लाख 44 हजार 554 रुपए की राशि उपावंटित करने की पहल शुरु कर दी गई है. आवंटित संस्थानों द्वारा उपावंटित राशि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न कार्यक्रमों में व्यय किया जाएगा. इसके तहत प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य, हेल्थ सिस्टम स्ट्रैंथिंग, टीकाकरण, आयोडिन कार्यक्रम, आईडीएसपी, वैक्टर बोर्न डिजीज, कुष्ठ निवारण, टीबी उन्मूलन अभियान, मासिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम शामिल है.

93.10 करोड़ रुपए आवंटित

जिला स्वास्थ्य समिति को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में व्यय मद में 93. 10 करोड़ रुपए आवंटित किया गया. इसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को 56.21 करोड़ रुपए राशि दी गई है. इसमें सदर अस्पताल 2 करोड़ 39 लाख 13 हजार 174 रुपए, अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर 87 लाख 89 हजार 55 रूपए, अमंडलीय अस्पताल झंझारपुर 1 करोड़ 6 हजार 653 रुपए, अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास 68 लाख 33 हजार 917 रुपए, अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी 85 लाख 39 हजार 845 रुपए, अंधराठाढ़ी 2 करोड़ 41 लाख 99 हजार 390 रुपए, बाबूबरही 2 करोड़ 41 लाख 26 हजार 60 रूपए, बासोपट्टी 1 करोड़ 94 लाख 75 हजार 622 रुपए, बेनीपट्टी 3 करोड़ 28 लाख 37 963 रुपए बिस्फी 3 करोड़ 15 लाख 7 हजार 198 रुपए, घोघरडीहा 2 करोड़ 29 लाख 4 हजार 949 रुपए , हरलाखी 2 करोड़ 34 लाख 52 हजार 377 रुपए, जयनगर 1 करोड़ 88 लाख 51 हजार 694 रुपए, झंझारपुर 2 करोड़ 44 लाख 53 हजार 900 रुपए, कलुआही 1 करोड़ 38 लाख 17 हजार 664 रुपए, खजौली 1 करोड़ 38 लाख 50 हजार 390 रुपए, खुटौना 2 करोड़ 72 लाख 64 हजार 894 रुपए, लदनियां 2 करोड़ 48 लाख 53 हजार 490 रुपए, लखनौर 1 करोड़ 92 लाख 90 हजार 450 रुपए, लौकही 2 करोड़ 19 लाख 35 हजार 395 रुपए, माधवपुर 3 करोड़ 29 लाख 84 हजार 435 रुपए, मधेपुर 2 करोड़ 60 लाख 3 हजार 644 रुपए, पंडौल 3 करोड़ 39 लाख 17 हजार 254 रुपए, फुलपरास 1 करोड़ 74 लाख 77 हजार 212 रुपए, रहिका 2 करोड़ 86 लाख 33 हजार 786 रुपए, राजनगर 2 करोड़ 77 लाख 24 हजार 144 रुपए राशि उपावंटित की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन