Madhubani News : बांंग्लादेशी के नाम पर सुपौल के मजदूर की पिटाई मामले में कार्रवाई शुरू

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 9:55 PM

विज्ञापन

जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में हुई एक घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में हुई एक घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. बीते 30 दिसंबर को सुपौल जिले के एक मजदूर को कुछ उन्मादी लोगों ने कथित बांग्लादेशी होने के संदेह में बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित मजदूर का इलाज सदर अस्पताल में कराया. पीड़ित मजदूर के परिजन घायल को अपने साथ गांव सुपौल ले गए. पीड़ित की पहचान सुपौल के बीरपुर थाना के शंकरपुर वार्ड संख्या 14 निवासी अब्दुल जलील मुर्शीद आलम के रूप में हुई है. वह मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के रहमतगंज में नाला निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था. इस घटना का वीडियो एक जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया. राजनगर थाने में इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि एक जनवरी को राजनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को बांग्लादेशी बताकर पीट रहे हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए सत्यापन कर कार्रवाई शुरू की गयी है. सत्यापन में पता चला कि घटना 30 दिसंबर की है. पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया. जांच में पता चला है कि पीड़ित व्यक्ति बांग्लादेश का नहीं बल्कि सुपौल जिले का रहने वाला है. उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन