Madhubani News : विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि 7 तक स्थगित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 9:47 PM

विज्ञापन

भीषण ठंड के मद्देनजर मधुबनी जिले के सभी विद्यालयों में 7 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

भीषण ठंड के मद्देनजर मधुबनी जिले के सभी विद्यालयों में 7 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गयी है. जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व जीवन सुरक्षा के हित में जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 5 जनवरी से 7 जनवरी तक स्थगित कर दी है.

यह निर्णय विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें सर्दी, शीतलहर एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है. साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें. प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन