ePaper

Madhubani News : बाल लेखक आदर्श भारद्वाज बने बिहार के पहले इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड विजेता

Updated at : 25 May 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : बाल लेखक आदर्श भारद्वाज बने बिहार के पहले इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड विजेता

झंझारपुर के डॉक्टर दंपति डॉ सुरविंद्र झा व सुधा झा के पुत्र आदर्श भारद्वाज बिहार के पहले इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

विज्ञापन

झंझारपुर. झंझारपुर के डॉक्टर दंपति डॉ सुरविंद्र झा व सुधा झा के पुत्र आदर्श भारद्वाज बिहार के पहले इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. झंझारपुर आरएस में रहने वाले डॉक्टर दंपति के पुत्र बाल लेखक आदर्श भारद्वाज को डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने अपने हाथों से ट्रॉफी एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है. यह सम्मान इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड 2025 के रुप में दिया गया है. उन्हें यह सम्मान सचिवालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें आदर्श की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की गई. जिलाधिकारी श्री वर्मा ने आदर्श भारद्वाज को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से जिले और राज्य का नाम रोशन हुआ है. उन्होंने आदर्श को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहेंगे और बिहार का नाम और भी ऊंचा करेंगे. पिता डॉ सुरविंद्र झा एवं डॉ सुधा झा ने कहा कि आदर्श की इस उपलब्धि से बिहार के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि वह बिहार के पहले इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड विजेता बना है. आदर्श की कहानियों और लेखों में एक विशेष आकर्षण है, जो पाठकों को अपनी ओर खींचता है. आदर्श की बड़ी बहन आस्था भारद्वाज ने भी अपने भाई की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और कहा है कि आदर्श की सफलता से उन्हें भी प्रेरणा मिलती है. कम उम्र में लेखक के रूप में आदर्श भारद्वाज ने मात्र 9 वर्ष की आयु में ही लेखन की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. उसके पुस्तकों की रचना आदर्श में “अल्गोरिद्म ऑफ फियर और “द हिडन वर्ल्ड ” जैसी पुस्तकों की रचना शामिल है. जो अपनी रोमांचक और रहस्यमय कहानियों के लिए प्रसिद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन