Madhubani News : कोर्ट हाजत में दो बंदियों के बीच हुआ विवाद

दो बंदियों के बीच गुरुवार को किसी बात के लिए विवाद हो गया.
मधुबनी. कोर्ट हाजत में मंडल कारा रामपट्टी से न्यायालय में उपस्थिति के लिए लाए गये दो बंदियों के बीच गुरुवार को किसी बात के लिए विवाद हो गया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की. कोर्ट हाजत में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए इसकी सूचना एसपी योगेंद्र कुमार को दी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर रक्षित कार्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार व नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने दोनों बंदियों से पूछताछ की और विवाद के कारण जानने का प्रयास किया. इस सबंध में रक्षित कार्यालय के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों बंदियों के बीच किसी पुराने विवाद में कहा सुनी हो रही थी, जो धीरे-धीरे बढ़ गयी. कोर्ट हाजत पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




