पुलिस डकैती मामले में एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भैरवस्थान थाना के खैरा हाई स्कूल चौक पर बीते 6 जून को हुई 25 लाख की डकैती मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
झंझारपुर. भैरवस्थान थाना के खैरा हाई स्कूल चौक पर बीते 6 जून को हुई 25 लाख की डकैती मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी अंधराठाढी थाना के रजनपुरा गांव निवासी बाबू साहेब पासवान है. जिसे सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया गया. इसकी पुष्टि डीएसपी पवन कुमार ने किया है. कहा कि डकैत की पहचान पीड़ित गृहस्वामी विनोद पंजियार परिहार से भी कराई गई है. डीएसपी ने कहा धराये अपराधी के निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा. कहा कि गिरफ्तार डकैत छह जून की रात दस बजकर पांच मिनट पर अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात किया था. उसके बाद मोबाइल लगातार सात जून की सुबह साढे छह बजे तक स्वीच ऑफ था. मालूम हो कि 6 जून खैरा हाई स्कूल चौक स्थित विनोद पंजियार के रेडीमेड दुकान सह आवासीय घर में 8-10 डकैतों ने मिलकर लोहे की रड से पहले गृह स्वामी के साथ मारपीट की. पिस्तौल सटाकर 12 लाख कैश व आभूषण एवं लहना के सामान लूट कर चले गये. सात दिन तक पुलिस ने मशक्कत कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










