Madhubani News : दलित लड़की के साथ बलात्कार व हत्या के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : दलित लड़की के साथ बलात्कार व हत्या के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित लडकी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में संविधान आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला.

विज्ञापन

मधुबनी. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित लडकी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में संविधान आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला, जो पूरे शहर से होते हुए भीमराव की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ. केंडल मार्च में भाग ले रहे लोगों ने दोषी को फांसी की सजा की मांग सरकार से की. कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली विभत्स घटना है. दलित समाज को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. वक्ताओं ने पीएमसीएच के डाॅक्टर पर इलाज में भेद भाव किए जाने के कारण उसकी जान जाने की घटना की भी निंदा कर कठोर कार्रवाई की मांग की. कैंडल मार्च में राजकुमार यादव, व्रज किशोर यादव, जिलाध्यक्ष सह मुखिया बुद्ध प्रकाश, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष बलराम पासवान, विनय कुमार विक्रांत, अमित कुमार यादव, प्रमोद राम, कपिल कुमार, राजेश कुमार, रामबहादुर राम, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र पासवान, रामप्रसाद पासवान, महिला सेल जिलाध्यक्ष पिंकी कुमारी मनसुख कुमारी, सुंदर साफी, राम चंद्र धनकर, अशोक धनकर, दाइजी देवी, शंकर कुमार पासवान, रमेश कुमार पासवान, दिनेश कुमार राम, छोटन साफी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन