रेप पीड़िता को केस उठाने की मिल रही धमकी

मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा महिला के साथ पिछले छह माह से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों में आक्रोश है. दुष्कर्म पीड़िता महिला ने शनिवार को बताया कि आरोपित किसुन सहनी गांव में ही […]
मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा महिला के साथ पिछले छह माह से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों में आक्रोश है. दुष्कर्म पीड़िता महिला ने शनिवार को बताया कि आरोपित किसुन सहनी गांव में ही है और उसे केस उठाने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है. इस मामले में पीड़िता ने 11 दिन पहले ही महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शनिवार को वह फिर थाने पहुंची, जहां आरोपित के द्वारा उसे धमकी दिये जाने की बात थाना में उसने कही. साथ ही न्याय की गुहार भी लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










